अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनपद महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान महेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र मंगरु, निवासी बरगदवा, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस व प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही बरगदवा थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक के पानी में डूबने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।










