जनपद के सभी थानों में आयोजित हुआ ‘संवाद दिवस’, पुलिसकर्मियों को दिए गए अनुशासन और बेहतर कार्यप्रणाली के निर्देश

News Desk
views
2
3 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थाना परिसरों में ‘संवाद दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्येक थाने पर प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, अपराध नियंत्रण, समयबद्ध विवेचना, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी।

पुलिस विभाग का कहना है कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, कार्यकुशलता बढ़ाना तथा जनसामान्य को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment