भारत-नेपाल सीमा पर परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद

News Desk
views
2
3 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसा मलिक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अहिरौली टोला-परसौनी रोड के पास से अवैध रूप से ले जाई जा रही चार बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की।

पुलिस के अनुसार बरामद यूरिया खाद को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए बरामद खाद को अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अंगद सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव एवं कांस्टेबल सुजीत निर्मल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में खाद की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान को मजबूती मिली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment