थाना चौक का सीओ निचलौल ने किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

News Desk
views
4
3 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर रविवार को क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने थाना चौक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हवालात तथा थाना परिसर का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीओ ने अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा थाना परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन और अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। मालखाने में रखे सामान का रजिस्टर से मिलान किया गया, वहीं हवालात की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन और प्रभावी अभियोजन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि दोषियों को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाने के लिए मजबूत विवेचना आवश्यक है।

सीओ रविंद्र कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को जनसुनवाई के दौरान आमजन के साथ संवेदनशील, शालीन और सकारात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण कर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत किया जाए।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने तथा बेहतर समन्वय, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment