मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहे, चोरी का सामान और ₹20,420 नकद बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को ग्राम हरैया रघुवीर निवासी गंगाराम वर्मा के घर में हुई चोरी के मामले की विवेचना के दौरान गोविन्द उर्फ गोभी, दिनेश यादव और सुजीत यादव की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, गैस सिलेंडर, टीवी, बर्तन, आभूषण, एक मोटरसाइकिल तथा ₹20,420 नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गोविन्द उर्फ गोभी और दिनेश यादव के खिलाफ चोरी, लूट सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।














