नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार (22 जुलाई 2026) को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्प डेस्क को अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण वहीं प्राथमिकता के आधार पर, समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।









