महराजगंज: पनियरा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

News Desk
views
2
15 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पनियरा पुलिस को गुरुवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस ने ग्राम नेवास पोखर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 21 पाउच बंटी-बबली अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी के निर्देश पर चला अभियान

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नेवास पोखर टोला परसहवा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रामधारी (59 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी, निवासी नेवास पोखर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

21 पाउच बंटी-बबली शराब बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 21 पाउच बंटी-बबली ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना पनियरा में मु0अ0सं0 180/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम

इस अभियान में थानाध्यक्ष संजय Kumar सिंह, उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र चौधरी, उपनिरीक्षक मायाराम यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव तथा कांस्टेबल दुर्गेश यादव शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment