मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा के प्रति बढ़ाया आत्मविश्वास

News Desk
views
4
16 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को महिला थाना की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने जिला अस्पताल परिसर के आसपास महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस इमरजेंसी सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से संबंधित योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पंपलेट वितरित किए।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक

महिला पुलिसकर्मियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनसे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। साथ ही साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment