अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
गोरखपुर। डीआईजी रेंज गोरखपुर ने गुरुवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे डीआईजी के समक्ष रखीं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाया जाए। साथ ही जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनसुनवाई के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन का विश्वास पुलिस व्यवस्था में और मजबूत हो सके।









