एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की शिकायतें, अधिकारियों को दिए निर्देश

News Desk
views
7
16 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को अपनी शिकायत लेकर बार-बार पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

एसपी ने सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर थाने पर ही समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment