नेपाल जा रही थी यूरिया-डीएपी खाद, पुलिस-एसएसबी ने तस्कर को दबोचा

News Desk
views
4
17 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

कोल्हुई, महराजगंज। थाना कोल्हुई पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नेपाल ले जाई जा रही यूरिया और डीएपी खाद की बोरियां तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस और एसएसबी की टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। जांच में बाइक पर लदी एक बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी खाद बरामद हुई, जिसे आरोपी अवैध रूप से नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्वज्ञ पुत्र हृदयराम (28 वर्ष), निवासी ग्राम पंचमा, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP 55Y 6639 को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 11/3 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। संयुक्त टीम में इंस्पेक्टर सौरभ राय, उपनिरीक्षक पंकज सिंह, हेड कांस्टेबल बब्बन सिंह, कांस्टेबल सौरभ और कांस्टेबल अमित कुमार सिंह शामिल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment