मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
सोनौली, महराजगंज: थाना सोनौली पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। थाना सोनौली में पंजीकृत मु0अ0सं0 48/2026, धारा 137(2) व 87 बीएनएस से संबंधित अपहृता की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक अजय कुमार ने हमराह हेड कांस्टेबल सर्वदेव गौड़, कांस्टेबल पंकज सरोज एवं महिला कांस्टेबल प्रेमशीला चौहान के साथ 1 जून को अथक प्रयास कर अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले के आरोपी जितेन्द्र उर्फ पवन मद्धेशिया (22 वर्ष) निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर टोला वैकुण्ठपुर, थाना सोनौली को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय महराजगंज के समक्ष पेश कर दिया है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।









