मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस कार्यालय महराजगंज में शनिवार को भावनात्मक माहौल के बीच सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक ना0पु0 तीरथ राम सरोज एवं उर्दू अनुवादक अब्दुल्लाह को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सम्मानित करते हुए उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना की।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन तथा ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा को बढ़ाया है। उन्होंने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने भी दोनों कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके योगदान को याद करते हुए भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ-साथ गौरवपूर्ण भी रहा, जहां विभाग ने अपने अनुभवी कर्मियों की वर्षों की सेवा को सम्मानपूर्वक याद किया।









