एनबीडब्ल्यू वारंटी महिला को कोल्हुई पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

News Desk
views
0
2 hours ago
Published On:

Follow Us

महराजगंज/कोल्हुई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) से संबंधित एक महिला वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने वाद संख्या 1132/17, धारा 323, 504, 506 एवं 379 भादवि से संबंधित वारंटी सहीदुन पत्नी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला थाना कोल्हुई क्षेत्र के बड़गो टोला भुड़कुड़वा की निवासी है और उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार महिला के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयराम प्रसाद, कांस्टेबल अमित यादव तथा महिला कांस्टेबल शशि शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment