महराजगंज। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए महराजगंज ट्रैफिक पुलिस ने Operation_Car_O_Bar के तहत शहर में सघन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने टाउन एरिया में Breath Analyzer की मदद से वाहन चालकों की जांच की। शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई।
महराजगंज पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई लोगों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से की गई है।
पुलिस की अपील: वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें। आपकी और दूसरों की जान कीमती है। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।









