महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के साथ राजस्व एवं न्यायिक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों व प्रार्थना पत्रों का तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को समय से न्याय मिलना सुनिश्चित हो। बैठक में राजस्व विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।









