महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना बरगदवा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 टेड्रा पैक बंटी बबली देसी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना बरगदवा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध तस्करी, मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 12 मई 2026 को रात करीब 11 बजे पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त विशाल रौनियार पुत्र सुरेंद्र रौनियार निवासी ग्राम नरायनपुर टोला शिकारगढ़ थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 टेड्रा पैकेट बंटी बबली देसी शराब बरामद हुई।
इस मामले में थाना बरगदवा पर मु0अ0सं0 0039/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक शिक्षितानन्द गौतम
कांस्टेबल गौरव कुमार सोनकर
कांस्टेबल राहुल कुमार
कांस्टेबल दिवाकर राव शामिल रहे।










