नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। दिनांक 29.04.2026 को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
अधिकारियों ने सभी बैरकों व बंदियों का गहन निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान बैरकों में किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जेल अधीक्षक महराजगंज ने बताया कि उनके व जेल स्टाफ द्वारा नियमित रूप से जेल की चेकिंग की जाती है।
निरीक्षण के समय जिला कारागार की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें। साथ ही शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखें एवं समय-समय पर निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों की जानकारी देते रहें।
