अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज*
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आदेश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में थाना बृजमनगंज पुलिस को सफलता मिली है।
टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा करने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को जेल भेज दिया गया
SP के निर्देश पर जिले में महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराध में लिप्त फरार आरोपियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
