मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। बुधवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय परिसर के विस्तार के तहत पृथक पुलिस अधीक्षक कक्ष एवं आम जनमानस की सुविधा हेतु जनसुनवाई कक्ष के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निर्माण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यालय आने वाले नागरिकों, शिकायतकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को बेहतर, सुलभ और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इससे समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित होगा।
प्रस्तावित जनसुनवाई कक्ष बनने से आमजन को अपनी शिकायतें रखने के लिए समुचित व सम्मानजनक स्थान मिलेगा। वहीं पृथक SP कक्ष से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुगमता एवं दक्षता आएगी।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे जनसुविधा, पारदर्शिता एवं सुशासन को बल मिलेगा। यह पहल पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।
