मोहम्मद अजहरुद्दीन संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज, 23 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद पुलिस ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। उनके कुशल नेतृत्व में खोए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में कुल 101 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।
इन सभी मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। यह सराहनीय सफलता सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल की तकनीकी सहायता से हासिल की गई। सर्विलांस टीम ने IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग, विस्तृत सर्विलांस और आधुनिक तकनीकी टूल्स का प्रभावी उपयोग कर इन मोबाइलों का पता लगाया।
आज 23 अप्रैल को SP शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सभी मोबाइल मालिकों को बुलाकर पूर्ण वैधानिक प्रक्रिया के बाद उनके फोन सुपुर्द कर दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने महराजगंज पुलिस प्रशासन तथा SP का आभार व्यक्त किया।
SP ने दी टीम को बधाई
SP शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि “जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। तकनीक आधारित पुलिसिंग आज की आवश्यकता है और हम CEIR पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग कर नागरिकों की संपत्ति सुरक्षित करने के लिए समर्पित हैं।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सर्विलांस सेल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
बरामदगी करने वाली टीम
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर यादव, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार गोंड, सर्विलांस सेल महराजगंज।
मोबाइल गुम होने के मुख्य कारण
1. भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों में झुकने-बैठने पर गिर गए।
2. ऑटो, बस, मेट्रो में यात्रा के दौरान छूट गए।
3. बाइक चलाते समय लोअर/पजामे से गिर गए।
4. पार्कों में खेलने-व्यायाम के दौरान छूट गए।
5. शादियों में नृत्य के दौरान या बारात घर में छूट गए।
6. शराब के नशे में गिर गए या छूट गए।
7. बड़े कार्यक्रमों में भीड़ के कारण छूट गए।
8. मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारों में छूट गए।
9. बच्चों द्वारा गेम खेलते समय कहीं छोड़ दिए गए।
