मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने जनगणना 2027 को लेकर जनता से सटीक जानकारी देने की अपील की है। DM ने X पर पोस्ट कर कहा- “जनगणना आपका और देश का भविष्य तय करती है। इसलिए जनगणना में सटीक जानकारी दें।”
जनगणना का शेड्यूल जारी
जारी किए गए पोस्टर के मुताबिक महराजगंज में जनगणना का पहला चरण जल्द शुरू होगा:
1. स्वगणना: 07 मई से 21 मई 2026 तक
लिंक: https://se.census.gov.in
2. पहला चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना: 22 मई से 20 जून 2026 तक
पोस्ट में #censusup #census2027 #censusinMaharajganj के साथ @CMOfficeUP @CdoMaharajganj @InfoDeptUP @dayalugurubjp @UPGovt @DCO_UP को टैग किया गया है।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने साफ किया कि जनगणना से मिलने वाला डाटा ही सरकार की योजनाओं, बजट आवंटन और विकास का आधार बनता है। इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह प्रगणकों को सही-सही जानकारी उपलब्ध कराए।
