जनगणना की तैयारी तेज: DM ने धनेवा धनेई में प्रगणकों की ट्रेनिंग का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

News Desk
views
5
18 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज स्पेशल कंपोजिट स्कूल, धनेवा धनेई में चल रही जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। 

 

निरीक्षण के दौरान DM ने प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली और प्रगणकों को सही तरीके से प्रशिक्षण देने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। 

 

प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में प्रगणक मौजूद रहे। DM ने सभी को निर्देशित किया कि फील्ड में जाकर एक-एक घर का सही डाटा एकत्र करें। ट्रेनिंग के दौरान प्रेजेंटेशन और प्रैक्टिकल के जरिए प्रगणकों को बारीकियां समझाई जा रही हैं।

 

DM महराजगंज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए @CMOfficeUP और @dayalugurubjp को भी टैग किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment