7/8 पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुरन्दरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

News Desk
views
3
1 hour ago
Published On:

Follow Us

पुरन्दरपुर, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2019 से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पटवारी पुत्र भुलन, निवासी अचलगढ़ नर्सरी, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी थाना पुरन्दरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 213/2019 के तहत धारा 354(ख), 354(घ), 504, 506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।

शनिवार को थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस की यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक संजय कुमार

कांस्टेबल हरेन्द्र यादव

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment