शिक्षा में सुधार की पहल, पुलिस मॉडर्न स्कूलों के शिक्षकों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

News Desk
views
2
2 days ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

लखनऊ: पुलिस परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार कल्याण शिक्षा समिति एवं वामा सारथी के सहयोग से पुलिस मॉडर्न स्कूलों के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला 1 जून 2026 से रिजर्व पुलिस लाइंस, लखनऊ में आयोजित की जा रही है।

वामा सारथी की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस मॉडर्न स्कूलों में शिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक समान और प्रभावी शैक्षिक वातावरण तैयार करना है।

कार्यशाला में प्रदेश के 7 जनपदों, 11 पीएसी वाहिनियों और पुलिस अकादमी मुरादाबाद से कुल 67 शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों, छात्र-केंद्रित शिक्षा और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षिक कौशल विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में वामा सारथी शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सेंगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वामा सारथी की सचिव डॉ. चारू गाबा सहित सदस्य श्रीमती निहारिका सिंह, श्रीमती मानिनी श्रीवास्तव एवं श्रीमती वीना सिंह भी मौजूद रहीं।

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षक रोनिता शर्मा, नंदन कुमार, रेशमा कृष्णन और अनुपमा ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया।

आयोजकों ने बताया कि यह पहल पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे शिक्षकों की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ विद्यालयों में शैक्षिक स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment