मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज – सिसवा बाजार।आर पी आई सी स्कूल सिसवा में मंगलवार को स्कूल काउंसिल 2026 के नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं के लिए अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह (Investiture Ceremony) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल काउंसिल चुनाव में निर्वाचित विद्यार्थियों को उनके पद के अनुसार बैज एवं पद-पट्टिका (Sash) पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने पद एवं दायित्वों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से स्कूल काउंसिल का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। मतदान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया।
स्कूल काउंसिल 2026 के निर्वाचित पदाधिकारी हेड बॉय विपुल सिंह, हेड गर्ल कोमल जायसवाल, वाइस हेड बॉय प्रांजल राव, वाइस हेड गर्ल आयुषी सिंह, रेड हाउस कैप्टन (बॉय) अभिषेक, रेड हाउस वाइस कैप्टन (बॉय) अभिनव कुमार, रेड हाउस कैप्टन (गर्ल) आर्या मिश्रा, रेड हाउस वाइस कैप्टन (गर्ल) आंचल सिंह, ग्रीन हाउस कैप्टन (बॉय) राहुल जायसवाल, ग्रीन हाउस वाइस कैप्टन (बॉय) रितेश यादव, ग्रीन हाउस कैप्टन (गर्ल) रिमझिम मद्धेशिया, ग्रीन हाउस वाइस कैप्टन (गर्ल) नंदिता सिंह एवं ऋषिका यादव, येलो हाउस कैप्टन (बॉय) दिव्यांशु मिश्रा, येलो हाउस वाइस कैप्टन (बॉय) इरफान अंसारी, येलो हाउस कैप्टन (गर्ल) गरिमा जायसवाल, येलो हाउस वाइस कैप्टन (गर्ल) महक मद्धेशिया, ब्लू हाउस कैप्टन (बॉय) विराट जायसवाल, ब्लू हाउस वाइस कैप्टन (बॉय) युवराज सिंह, ब्लू हाउस कैप्टन (गर्ल) यशवी सिंह, ब्लू हाउस वाइस कैप्टन (गर्ल) साक्षी जायसवाल, स्पोर्ट्स बॉय प्रांजल राव और स्पोर्ट्स गर्ल ऋषिका यादव को इन महत्वपूर्ण पदों का कार्यभार सौंपा गया ।
समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों के बीच सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने, विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल काउंसिल केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व, टीम भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। विद्यार्थियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने आचरण एवं कार्यों से अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।










