पंप ऑपरेटरों ने वेतन व समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा पत्र

News Desk
views
5
1 hour ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महाराजगंज। जनपद महाराजगंज के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने बुधवार, 23 सितंबर 2026 को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।

पंप ऑपरेटरों का आरोप है कि संबंधित कंपनी द्वारा समय से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है और भुगतान में लगातार अनियमितता बनी हुई है। ऑपरेटरों के अनुसार, उनकी ड्यूटी 24 घंटे की है, जबकि उन्हें मात्र ₹4,000 मासिक वेतन दिया जा रहा है।

पंप ऑपरेटरों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से उन्हें न तो लिखित आदेश दिया गया है और न ही नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा कैंपस की साफ-सफाई सहित अन्य कार्य भी उनसे कराए जाते हैं। पंप का फ्यूज उड़ने जैसी स्थिति में मरम्मत का खर्च भी कई बार उन्हें अपनी जेब से वहन करना पड़ता है।

ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनके लिए नियमित और उचित दर से वेतन निर्धारित किया जाए तथा निश्चित समय पर उनके बैंक खातों के माध्यम से वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने अपनी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment

×