कलेक्ट्रेट में डीएम से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल सौंपा ज्ञापन

News Desk
views
9
1 hour ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज जिले के पत्रकारों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि नौतनवा स्थित एक रेस्टोरेंट से संबंधित खबर प्रकाशित किए जाने के बाद पत्रकार साथी को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो में अभद्र टिप्पणियां कर पत्रकार की सामाजिक और निजी छवि खराब करने का प्रयास किए जाने की बात कही गई। पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणी पोस्ट करने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही संबंधित रेस्टोरेंट की गतिविधियों की भी जांच कर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई का आग्रह किया गया। पत्रकारों ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को सामने लाना पत्रकारों का दायित्व है। खबर से असहमति होने पर तथ्यात्मक जवाब देने के बजाय किसी पत्रकार की छवि धूमिल करने का प्रयास उचित नहीं है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment

×