जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा/महराजगंज । सिसवा ब्लॉक के ग्रामसभा रुद्रापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज महराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने औचक निरीक्षण किया।
CMO साहब के अचानक PHC पर पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान CMO ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण कक्ष, उपस्थिति पंजिका और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गहन जांच की।
इस दौरान उन्होंने PHC पर मौजूद मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। मौके पर फार्मासिस्ट अशफाक अहमद, वार्ड बॉय विजय कुमार, स्टाफ नर्स बिंदु कुमारी और समस्त आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
PHC की साफ-सफाई व्यवस्था देखकर CMO साहब ने संतोष जताया और कहा कि सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी है, ऐसे ही बनी रहनी चाहिए। उन्होंने स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि PHC पर आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज और समय पर दवा मिलनी चाहिए।
निरीक्षण के बाद CMO साहब ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ईमानदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।









