आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया आवासीय भवन, महराजगंज पुलिस लाइन में भूमिपूजन संपन्न

News Desk
views
7
16 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। जनपद महराजगंज रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त टाइप-3 आवासीय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमिपूजन के साथ किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

प्रस्तावित 8 मंजिला आवासीय भवन में कुल 32 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण और बेहतर जीवन स्तर के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। नए आवासीय भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण आवास सुविधा मिलेगी, जिससे उनके कार्य निष्पादन की क्षमता और मनोबल में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह भवन पुलिस लाइन परिसर में आवासीय सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment