ओवरस्पीड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, स्पीड राडार गन से हुई सघन चेकिंग

News Desk
views
6
16 hours ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए थाना घुघली क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित स्थानों पर यातायात पुलिस एवं थाना घुघली की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

इस दौरान टीम द्वारा स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की गति मापी गई। जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, इसलिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रहे।

“घुघली में स्पीड राडार गन से वाहनों की जांच, तेज रफ्तार चालकों पर हुई कार्रवाई”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment