63 लाख की ठगी का खुलासा, फर्जी अफसर बनकर नौकरी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

News Desk
views
3
17 hours ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता निचलौल एम आर जे न्यूज महराजगंज 

ठूठीबारी -महराजगंज। ठूठीबारी पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी खुद को विभिन्न सरकारी विभागों का वरिष्ठ अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी संबंध होने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठता था। पुलिस जांच में करीब 63 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में ठूठीबारी पुलिस टीम ने 2 जून को आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनीत कुमार सिंह (30 वर्ष) पुत्र चन्द्रिका सिंह, निवासी बासपार कोठी, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से खुद को बड़े सरकारी अधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। वह उच्च अधिकारियों से संपर्क होने का दावा कर बेरोजगार युवाओं और उनके परिजनों से भारी रकम वसूलता था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ठूठीबारी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और दो वन प्लस मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी इन दस्तावेजों और मोबाइल फोन का उपयोग लोगों को प्रभावित करने तथा अपनी झूठी पहचान को मजबूत दिखाने के लिए करता था।

इस मामले में थाना ठूठीबारी में मु0अ0सं0 77/2026 के तहत धारा 419, 420 और 467 भादवि में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment