नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
पुरन्दरपुर/महराजगंज, 23 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 224/2026 धारा 303(2), 324(3), 317(2) BNS व 136(1) विद्युत अधिनियम 2003 से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण –
दिनांक 21.09.2026 को मनिकौरा प्रेशर सिंचाई प्रणाली पर स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर से चोरी के संबंध में वादी श्री मुकेश कुमार शुक्ला (अवर अभियंता, सिंचाई विभाग) की तहरीर पर थाना पुरन्दरपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 23.09.2026 को मनिकौरा के पास से मुखबिर की सूचना पर चोरी के 74 अदद ट्रांसफार्मर प्लेट के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
नाम व पता: डोलई साहनी पुत्र हरिश्चंद्र साहनी, निवासी- ग्राम लोटन डीह, थाना- लोटन, जनपद- सिद्धार्थनगर
बरामदगी का विवरण – – 74 अदद ट्रांसफार्मर प्लेट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 चन्द्र प्रकाश झा (थाना पुरन्दरपुर)
2. का0 रामजनम वर्मा
3. का0 जयन्त यादव
4. का0 सौरभ जायसवाल
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया है।









