मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
निचलौल- महराजगंज । जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में स्थित शीतलापुर चौकी क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दो बोरियों में भरे संदिग्ध कपड़े बरामद किए हैं। कपड़े सीमा स्तंभ संख्या 501 के पास धमउर गांव के समीप मिले। बरामदगी के बाद पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि बरामद दो बोरियों में 31 अदद सूट का कपड़ा और 39 अदद साड़ियां मिली हैं। सीमा क्षेत्र में निगरानी के दौरान पुलिस को यह सामान लावारिस हालत में मिला।
पुलिस के अनुसार, बरामद कपड़ों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सामान कहां से लाया गया था और इसे सीमा क्षेत्र में किस उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है।









