सुजीत सिन्हा को सर्व सम्मति से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन रामगढ़ इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया गया।

Munna Ansari
views
24
11 months ago
Published On:

Follow Us

रामगढ़, झारखंड। आज दिनांक 12 मई दिन सोमवार 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे रामगढ़ के गोला स्थित मां छिन्नमस्ता इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सेराज अहमद कुरैशी के निर्देशानुसार रामगढ़ जिला के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुजीत सिन्हा को एसोसिएशन की रामगढ़ जिला इकाई का सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष बनाया गया।

1000306107

यह निर्णय झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री देवानंद सिन्हा, प्रदेश सचिव श्री विजय दत्त पिंटू तथा राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मधु सिन्हा की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। रामगढ़ में आयोजित एक औपचारिक बैठक के दौरान श्री सुजीत सिन्हा को माला पहनाकर संगठन में उनका स्वागत किया गया एवं उन्हें बधाई दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सेराज अहमद कुरैशी ने श्री सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पत्रकारों के हित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने कहा हमें आशा है कि श्री सिन्हा पत्रकार हित के लिए अपना आवाज बुलंद करेंगे और पत्रकार बंधुओं के समस्याओं के निदान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
राष्ट्रीय सचिव महिला विंग श्रीमती मधु सिन्हा ने संगठन को रामगढ़ में और अधिक सशक्त बनाने हेतु उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदेश सचिव श्री विजय दत्त पिंटू ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और श्री सुजीत सिन्हा निश्चित ही निष्पक्षता और प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारों के अधिकारों के लिए कार्य करेंगे। अपनी मनोनयन के बाद श्री सुजीत सिन्हा ने संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के हित में जो प्रयास कर रही है, वह सराहनीय है और वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। मौके पर देवानंद सिन्हा, विजय दत्त पिंटू, मधु सिन्हा,आशीष कुमार मिश्रा, मनोज कुमार झा, दिलीप करमाली, अशफाक अहमद, टेकलाल महतो, दानिश पटेल, संजीव कुमार सिन्हा, महरु रजवार , सुरेश शर्मा, परमेश्वर महतो सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Munna Ansari

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment