गोमती में आग लगाने का आरोप, FIR के लिए थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित

News Desk
18 hours ago
Published On:

Follow Us

राहुल तिवारी जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज सिंगरौली मध्यप्रदेश

नवानगर। नंदगांव चौराहे पर रामबृज शाह की किराना-अंडे की गोमती में 30 सितंबर की रात आग लगने से करीब 92 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। पीड़ित ने दो लोगों पर गोमती में आग लगाने का आरोप लगाते हुए 1 अक्टूबर को नवानगर थाने में तहरीर दी।
पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बाद से वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि उसे कथित तौर पर “आज आना, कल आना” कहकर वापस भेजा जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार आग से गोमती में करीब 80 हजार रुपये, किराना एवं अंडे का करीब 10 हजार रुपये का सामान तथा 2 हजार रुपये नकद जलकर नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और FIR दर्ज किए जाने की मांग की है।
हालांकि, मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment