राहुल तिवारी जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज सिंगरौली मध्यप्रदेश
सिंगरौली। सिंगरौली वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बैढ़न के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आगामी 6 अक्टूबर से दशहरा तक ‘आदर्श रामलीला मंडली सिंगरौली’ द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
भक्ति और कला के इस अनूठे संगम में महंत श्री शंतशरण भट्ट (भैया जी) मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे। वहीं परम पूज्य गुरु जी श्री अरविंद कुमार शर्मा जी मुख्य निवेदक तथा संदीप भैया जी डायरेक्टर हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने और इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।















