नई दिल्ली। पूर्णिया के सांसद पर कल हुए हमले के प्रयास की घटना को देखते हुए संसद में आज भी विपक्ष के भारी हंगामे के आसार हैं।
संसद सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली भविष्य की रणनीति तय करने के लिए, आज सुबह 10 बजे संसद में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी। यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
मानसून सत्र के पहले दो सप्ताह विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़े। जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और 13 अगस्त तक चलेगा. तीसरे सप्ताह में सरकार लंबित विधेयकों को आगे बढ़ाने और अपने विधायी एजेंडे को गति देने पर जोर देगी. सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पर सबकी नजर रहेगी।















