सीतारमण ने की भूटान के वित्त मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक

Ramesh Pandey
views
17
1 year ago
Published On:

Follow Us

मिलान । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की 58 वीं वार्षिक बैठक के अवसर पर भूटान के वित्त मंत्री ल्योनपो लेके दोरजी से मुलाकात की और दोनों के आपसी मुद्दों पर चर्चा के साथ ही आपसी सम्मान, क्षेत्रीय समृद्धि और भविष्य के लिए साझा दृष्टिकोण द्वारा निर्देशित पारंपरिक तथा नए युग के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने के संकल्प को दोहराया।

वित्त मंत्रालय ने एक्स यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और भूटान के बीच स्थायी और समय-परीक्षित साझेदारी की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने भारत और भूटान के बीच असाधारण विकास सहयोग पर विचार किया, भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना और व्यापक आर्थिक आकांक्षाओं के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment