सिसवा में CHO के धरने से स्वास्थ्य सेवा ठप,शितलापुर, करमही, पकड़ी चौबे CHO लखनऊ में धरने पर, ब्लॉक के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले, मरीज परेशान

News Desk
9 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

सिसवा-महराजगंज। अपनी प्रमुख मांगों कैडर निर्माण, PBI में वेतन मर्ज और समान कार्य समान वेतन को लेकर सिसवा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) 30-09-2026 से लखनऊ के इको गार्डन में सामूहिक धरने पर बैठे हैं।

CHO के धरने पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। धरने के कारण सिसवा ब्लॉक के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूरी तरह से बंद हैं और केंद्रों पर ताला लटका मिला।

बताया जा रहा है कि आम दिनों में ये सेंटर रोज अपने निर्धारित समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुलते हैं, लेकिन धरने के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।

बंद मिले प्रमुख आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शितलापुर पर डॉ. जैनुलआब्दीन, करमही में ममता गौंड, पकड़ी चौबे और रामपुर खुर्द में सरिता नियुक्त हैं। सभी केंद्रों पर ताला लटका मिलने से मरीज परेशान हैं।

केंद्र बंद होने से ग्रामीणों को सामान्य जांच, परामर्श और दवा वितरण जैसी प्राथमिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे वायरल और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज भटकने को मजबूर हैं।

वहीं संगठन के अध्यक्ष जैनुलाब्दीन ने बताया कि इससे पहले ऑनलाइन काली पट्टी बांध कर कार्य बहिष्कार किया गया था और Cmo महराजगंज को भी ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment