मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक सतर्कता एवं सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 06.10.2026 को क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना निचलौल परिसर में क्षेत्र के सभी मूर्ति आयोजकों पूजा समिति सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ ‘पीस कमेटी’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित सभी मूर्ति आयोजकों एवं सम्मानित नागरिकों से अपील की गई कि वे त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं शांति व्यवस्था के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पंडाल निर्माण, विद्युत सुरक्षा, ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के प्रयोग तथा मूर्ति विसर्जन जुलूस हेतु निर्धारित नियमों व मार्गों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। पूजा पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने तथा आयोजकों को अपने स्तर पर सतर्क वॉलंटियर्स तैनात करने हेतु निर्देशित किया गया।









