जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा-महराजगंज ।थाना कोठीभार के अंतर्गत ग्रामसभा कारीडीहा में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिनांक 06/10/2026 को थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम / एंटी रोमियो टीम द्वारा गिरिजा शंकर रामेश्वर पाण्डेय इंटरमीडिएट कॉलेज कारीडीहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान टीम में म0उ0नि0 नेहा कुमारी, का0 सुमित यादव, म0का0 मानसी वर्मा, म0का0 सूची शाह मौजूद रहीं।
टीम द्वारा विद्यालय के बालक व बालिकाओं को एकत्रित कर नए कानूनों की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साऊइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया गया।
इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930 आदि के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी गई।









