जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा-महराजगंज ।सिसवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा पकड़ी से जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह टूट कर कीचड़ और गड्ढे में तब्दील हो गया है। ये वही मुख्य मार्ग है जो रामपुर खुर्द और कदुआगंज होते हुए बलुआहि को जोड़ता है।
सड़क की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और बारिश के बाद उसमें पानी भर गया है। बाइक से चलना भी मुश्किल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूरी सड़क पर गिट्टियां उखड़ी पड़ी हैं और कीचड़ भरा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बदहाल सड़क से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मुख्य मार्ग की मरम्मत कराई जाए।









