पचोखरा धाम में स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी के 71वें जन्मोत्सव पर होंगे भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

News Desk
views
10
1 day ago
Published On:

Follow Us

कथा बाचक अनिरुद्धचार्य की उपस्थिति में डॉ गुमाश्ता को मिलेगा अलंकरण सम्मान

रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन

एट /जालौन। पचोखरा धाम स्थित अमर शांति आश्रम में पूज्य गुरुदेव  स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी महाराज के 71वें जन्मोत्सव को लेकर सात दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 से 22 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में श्रीमद्भागवत कथा, कवि सम्मेलन, सुन्दर काण्ड पाठ संध्या,  और संतों के उद्बोधन से शान्ति  पचोखरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।आयोजन के संयोजक पचोखरा धाम के महंत एवं विश्व हिंदू परिषद जालौन के जिलाध्यक्ष महंत गुरु प्रसाद शर्मा ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।16 से 21 सितंबर तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा के दौरान विभिन्न संत-महात्माओं एवं कथावाचकों का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 20 सितंबर को शाम 7 से रात 10 बजे तक भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं 21 सितंबर को शाम 7 से रात 10 बजे तक भजन सम्राट पवन तिवारी अपनी भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

22 सितंबर को दोपहर 12:30 से 3 बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसे पूज्य आचार्य रोहित रिछारिया जी महाराज संपन्न कराएंगे। इसके बाद शाम 3 से 5 बजे तक संतों का उद्बोधन होगा। शाम 6 से 8 बजे तक चंद्रभूषण पाठक जी की प्रस्तुति होगी। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

महंत गुरु प्रसाद शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को प्रसिद्ध भागवताचार्य अनुरुद्धाचार्य (गौरी गोपाल आश्रम बृंदाबन धाम )की उपस्थिति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी  अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष यह सम्मान विश्व विख्यात रामायण स्कॉलर डॉ.अखिलेश गुमाश्ता  को इस बार तृतीय अलंकरण से नावाजा जाएगा।महंत गुरु प्रसाद शर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का पर्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पचोखरा धाम पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment