महराजगंज में धूमधाम से मनाई गई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती

News Desk
21 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। जनपद महराजगंज के मुख्य चौराहे पर सोमवार को आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए हुए क्रांतिकारी विचारों एवं देशभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके विचार आज भी समाज में बराबरी और इंसाफ की लड़ाई को मजबूती देते हैं।

कार्यक्रम का नेतृत्व एड. अखिलेश आजाद, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह एवं भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर नागमणि कुमार, धर्मराज गौतम, कमलेश, वाहिद अली, भोलू सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment