निचलौल में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

News Desk
10 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

निचलौल-महराजगंज। सोमवार को आम आदमी पार्टी जनपद महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर निचलौल तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महराजगंज के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शहर से लेकर गांव तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आमजन परेशान हैं। वहीं लो-वोल्टेज की समस्या के कारण घरों और दुकानों में लगे फ्रिज, कूलर, एसी, टीवी और पंखे जैसे विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा बना हुआ है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस समस्या को लेकर पार्टी की ओर से कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन के दौरान ईश्वर चंद्र पटेल, दशरथ प्रजापति, रामनिवास गौड़, बृजलाल, अमरनाथ गौड़, शाह फैसल, इदरीश अली, नसरुद्दीन, रामानंद, अजय, शिवकुमार, अनिरुद्ध, नरेश, इसहाक अली, ओमकार मिश्रा, रहमत अली और राजेन्द्र भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें
IMG 20260928 WA0258
IMG 20260928 WA02392
IMG 20260928 WA02391

🇮🇳 ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया विकसित भारत का संकल्प जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज महराजगंज। एस.एस. इंटर कॉलेज, करमही के प्रांगण में प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एकता, सद्भाव, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री शैलेश पटेल ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य श्री आदित्य कुमार पाण्डेय सहित शिक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता, श्री श्रवण मिश्र, श्रीमती मोहिनी पाण्डेय एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य केवल सपनों से नहीं, बल्कि एकता, सद्भाव, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी से निर्मित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से जाति, प्रांत और भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने वाली शक्ति हैं। उनके विचारों में राष्ट्रप्रेम, आचरण में संस्कार और संकल्प में भारत का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ‘एक भारत • श्रेष्ठ भारत • विकसित भारत’ की भावना के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संदेश रहा— “एक विचार बदलेगा एक जीवन, एक संकल्प बदलेगा एक समाज और करोड़ों सकारात्मक संकल्प मिलकर एक सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण करेंगे।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

🇮🇳 ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया विकसित भारत का संकल्प जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज महराजगंज। एस.एस. इंटर कॉलेज, करमही के प्रांगण में प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एकता, सद्भाव, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री शैलेश पटेल ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य श्री आदित्य कुमार पाण्डेय सहित शिक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता, श्री श्रवण मिश्र, श्रीमती मोहिनी पाण्डेय एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य केवल सपनों से नहीं, बल्कि एकता, सद्भाव, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी से निर्मित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से जाति, प्रांत और भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने वाली शक्ति हैं। उनके विचारों में राष्ट्रप्रेम, आचरण में संस्कार और संकल्प में भारत का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ‘एक भारत • श्रेष्ठ भारत • विकसित भारत’ की भावना के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संदेश रहा— “एक विचार बदलेगा एक जीवन, एक संकल्प बदलेगा एक समाज और करोड़ों सकारात्मक संकल्प मिलकर एक सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण करेंगे।”

Leave a Comment