धनंजय गुप्ता संवाददाता एम आर जे न्यूज सिसवा महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के नेतृत्व में थाना सिंदुरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों की जांच की गई। शराब का सेवन करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने आमजन को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए जागरूक भी किया। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।









