मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया विकसित भारत का संकल्प

News Desk
views
0
17 days ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। एस.एस. इंटर कॉलेज, करमही के प्रांगण में प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एकता, सद्भाव, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री शैलेश पटेल ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य श्री आदित्य कुमार पाण्डेय सहित शिक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता, श्री श्रवण मिश्र, श्रीमती मोहिनी पाण्डेय एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य केवल सपनों से नहीं, बल्कि एकता, सद्भाव, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी से निर्मित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से जाति, प्रांत और भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने वाली शक्ति हैं। उनके विचारों में राष्ट्रप्रेम, आचरण में संस्कार और संकल्प में भारत का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान ‘एक भारत • श्रेष्ठ भारत • विकसित भारत’ की भावना के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment