पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

News Desk
21 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा केवल किसी संगठन की मांग नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी पत्रकार को समाचार कवरेज या जनहित की आवाज उठाने के कारण भयभीत करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। कुरैशी ने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि पत्रकार अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन बिना भय और दबाव के कर सकें। उन्होंने गोंडा पुलिस से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद एवं अन्य संदिग्ध आरोपियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए तथा घायल पत्रकार के उपचार और सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार सत्यम मिश्रा के साथ खड़ा है और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान एवं अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा।
पत्रकार पर हमले के बाद सबसे जरूरी है कि कानून अपना काम करे और पीड़ित को न्याय मिले। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ ऐसी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में किसी पत्रकार, नागरिक या लोकतांत्रिक आवाज को हिंसा के जरिए दबाने का दुस्साहस न हो। क्योंकि कलम को लाठी से डराने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन लोकतंत्र में सवाल पूछने की जरूरत को खत्म नहीं किया जा सकता। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती का दावा करने वाली व्यवस्था के बीच यदि एक पत्रकार को दिनदहाड़े कचहरी के गेट के पास ही लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला हो, तो सवाल सिर्फ एक पत्रकार की सुरक्षा का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की सुरक्षा-व्यवस्था का भी है, जो नागरिकों को कानून का भरोसा दिलाती है।
गोंडा जिले में न्यूज पोर्टल ‘इंटरनेट की आवाज’ के पत्रकार सत्यम मिश्रा पर 25 सितंबर 2026 को हुआ हमला पत्रकारिता जगत के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। कोतवाली क्षेत्र में दीवानी कचहरी गेट के पास दोपहर करीब 2:30 बजे सत्यम मिश्रा अपने एक साथी के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पत्रकार सत्यम मिश्रा के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कर लिया है FIR दर्ज होना पहला कदम है, लेकिन गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना उससे भी महत्वपूर्ण है।आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। घायल पत्रकार को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

🇮🇳 ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया विकसित भारत का संकल्प जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज महराजगंज। एस.एस. इंटर कॉलेज, करमही के प्रांगण में प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एकता, सद्भाव, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री शैलेश पटेल ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य श्री आदित्य कुमार पाण्डेय सहित शिक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता, श्री श्रवण मिश्र, श्रीमती मोहिनी पाण्डेय एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य केवल सपनों से नहीं, बल्कि एकता, सद्भाव, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी से निर्मित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से जाति, प्रांत और भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने वाली शक्ति हैं। उनके विचारों में राष्ट्रप्रेम, आचरण में संस्कार और संकल्प में भारत का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ‘एक भारत • श्रेष्ठ भारत • विकसित भारत’ की भावना के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संदेश रहा— “एक विचार बदलेगा एक जीवन, एक संकल्प बदलेगा एक समाज और करोड़ों सकारात्मक संकल्प मिलकर एक सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण करेंगे।”

Leave a Comment