Maharajganj News: ताइक्वांडो में चमके महराजगंज के खिलाड़ी, डीएम ने 16 खिलाड़ियों को दी ब्लैक बेल्ट

News Desk
views
21
6 months ago
Published On:

Follow Us

श्याम सुंदर पासवान सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज।दिनांक 10 मार्च को जिला अधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा के द्वारा जनपद महराजगंज के 16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को वर्ड ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवन साउथ कोरिया के द्वारा जारी ब्लैक बेल्ट उपाधि प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष 16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अथक मेहनत और अपने कौशल के द्वारा ब्लैक बेल्ट उपाधि प्रमाण पत्र प्राप्त किया जिसके लिए आज जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा सम्मानित किया गया है।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित सांची अग्रवाल, नैवेद् य, दीपांश सोनी, आयुष केशरी, ममता कुमारी, अरशद अली, प्रिया, अंकित, अमन चौधरी, ज्योतिर्मय रूद्रमा गुप्ता, जोया अफरोज, अश्वनी सिंह, वीरेन्द्र भारती ने ब्लैक बेल्ट फस्ट डान और आकाश चौधरी, रियाज अली, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी को ब्लैक बेल्ट सैकेंड डॉन रहे।

अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं और आगामी राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रशिक्षक राहुल राय, उत्सव शर्मा दयानंद त्रिपाठी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment